Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Meerut RRTS: चार मशीने जमीन के नीचे उतरकर बनाएगी सुरंग,मशीनों को जोड़ने का काम शुरू


Delhi Meerut RRTS: चार मशीने जमीन के नीचे उतरकर बनाएगी सुरंग,मशीनों को जोड़ने का काम शुरू

मेरठ। दिल्ली से मेरठ तक 100 की स्पीड से चलने वाली रैपिड रेल कई मायनों में हाईटेक तकनीक की जीती जागती मिसाल होगी। पहले तो दिल्ली मेट्रो को ही हाईटेक तकनीक से लैस कहा जाता है लेकिन दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली रैपिड तकनीक मामलों में उससे भी कहीं आगे होगी। मेरठ में अब काफी व्यस्त वाले इलाकों में रैपिड की सुरंग को बनाने का काम शुरू हो चुका है। इससे पहले गाजियाबाद के आनंद बिहार में रैपिड सुरंग (rapid Tunnel) की खोदाई का काम पूरा हो चुका है। अब मेरठ में सुरंग की खोदाई का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए 90 मीटर लंबी मशीन को सड़क के भीतर जमीन में उतारा जाएगा। सुरंग की खोदाई का काम इसी मार्च महीने के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकेगा।सुरंग की खोदाई के लिए अभी से ही इन 90 मीटर लंबी मशीन के एसेंबलिंग का काम तेजी से शुरू हो चुका है।

Read also: सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर लगी आग, दो कोच हुए पूरी तरह जलकर राख

इंजीनियरो की टीम इस 90 मीटर लंबी मशीन के कलपुर्जे जोडऩे का काम कर रही है। दूसरी मशीन की असेंबलिंग के लिए होल करने का काम तेजी से शुरू है। सुरंग की खोदाई के काम में चार मशीनें जमीन के भीतर उतारी जाएगी। इनमें से दो मशीनें भैंसाली बस अडडे से बागपत चौराहे की ओर तक जाएगी। जबकि अन्य दो मशीन बेगमपुल की तरफ सुरंग बनाने का काम करेंगी। इसे बाद यहीं मशीनें बेगमपुर से गांधी बाग तक जाएगी।

Exit mobile version