Site icon Buziness Bytes Hindi

‘LG कौन हैं’ और ‘कहां से आए हैं’, के जवाब में उपराज्यपाल की CM केजरीवाल को चिट्ठी

delhi lieutenant governor

नई दिल्ली। दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। जिसमें सीएम केजरीवाल के विधानसभा में दिए बयान पर आपत्ति दर्ज कराई है। दिल्ली एलजी ने सीएम केजरीवाल के ‘एलजी कौन हैं?’ वाले बयान पर विरोध जताते हुए 17 बिंदुओं पर एक लंबी चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने बयान उस समय दिया था जब वह शिक्षकों को फिनलैंड जाने से रोकने के फैसले का विरोध कर रहे थे।

एलजी ने सीएम केजरीवाल के बयान पर जताई आपत्ति

उपराज्यपाल ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए मेरे संज्ञान में आया कि बीते कुछ दिनों में आपने विधानसभा के भीतर और बाहर कई असत्य और आपत्तिजनक टिप्पणी कहीं हैं। जैसे कि ‘एलजी कौन हैं’ और ‘कहां से आए हैं’, ऐसे प्रश्न का उत्तर आपको मैं दे सकता हूं। लेकिन मैं कोई जवाब नहीं दूंगा क्योंकि फिर बातचीत बहुत निचले स्तर की होगी।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा की पूरी कार्यवाही के दौरान जो कुछ हुआ उसे लेकर जवाब चिट्ठी के माध्यम से दिया है। एलजी ने राजनिवास के बाहर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से लेकर सदन में अपने खिलाफ हुई नारेबाजी तक को अपनी चिट्ठी में विस्तार से लिखा है। इस चिट्ठी पर अभी तक सीएम केजरीवाल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

Exit mobile version