Delhi Health Minister Satyendar Jain Arrested : करप्शन मामले में AAP सरकार के एक और हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, अब क्या करेंगे केजरीवाल

नेशनलDelhi Health Minister Satyendar Jain Arrested : करप्शन मामले में AAP सरकार...

Date:

कोलकाता की एक कंपनी में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर एनफोर्समेंट डाइरेक्टरेट ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया है. ED अब उनकी रिमांड लेने  की तैयारी में है. बता दें कि इस मामले में CBI ने करप्शन की धाराओं में सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया था. 

Also Read : Sidhu Moose Wala Murder: डैमेज कण्ट्रोल में जुटी मान सरकार

जानकारी के अनुसार यह मामला अगस्त 2017 का है जब सीबीआई ने सत्येंद्र जैन और उनकी सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरूआत की थी. सीबीआई की इसी FIR को आधार बनाकर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. ED द्वारा इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि कोलकाता की एक शेल कंपनी के जरिए 4.81 करोड़  रुपए की रकम सत्येंद्र जैन और उनकी सहयोगी कंपनियों को आई थी.

बताया जा रहा है कि इस रकम के जरिए अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फो सॉल्यूशन, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जेजे आइडियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड आदि के नाम से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में प्रॉपर्टीज खरीदी गयीं। जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं के नाम से यह सम्पत्तियाँ खरीदी गयीं उन सबका सम्बन्ध सत्येंद्र जैन से किसी न किसी तरह जुड़ा हुआ है.

ED को जांच के दौरान जब इस मामले में शैल कंपनी के जरिए हुए लेनदेन के पुख्ता सबूत और कई और महत्वपूर्ण जानकारियां दी मिलीं उनके आधार पर दो हफ्ता पहले उस पैसे से खरीदी गई करोड़ों की प्रॉपर्टीज को शुरूआती तौर पर जब्त कर लिया गया था. इस मामले में ED की पूछताछ के दौरान सत्येंद्र जैन गुमराह कर रहे थे. इसलिए जब ED को लगा कि दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया।

Also Read : Kejriwal in Haryana : बच्चों को दंगाई बनाना हो तो भाजपा को दीजिये वोट, हरियाणा में केजरीवाल

गुजरात और हिमाचल प्रदेश की चुनावी तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविन्द केजरीवाल के लिए सत्येंद्र जैन की गिरफ़्तारी किसी झटके से कम नहीं है. अब देखना हैं कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त करने वाली AAP सत्येंद्र जैन के बारे में क्या करती हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related