Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Gang Rape Case: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवती से गैंगरेप,रेलवे के स्टाफ ने दिया घटना को अंजाम

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार की देर रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली का रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में दुष्कर्म किया गया। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के सभी चार आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना को कई घंटे तक छिपाए रखा। लेकिन मीडिया की जानकारी में मामला सामने आने के बाद पुलिस ने इस बारे में फिर पूरी जानकारी मीडिया को दी। बताया जाता है कि युवती अकेली प्लेटफार्म नंबर 8—9 पर रात में टहल रही थी।

Read also: Om Prakash Rajbhar: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली वाईश्रेणी सुरक्षा तो सियासी गलियारों में मची हलचल

जिसको बहला—फुसलाकर बिजली कर्मचारी नजदीक ही झोपड़ी में ले गए और वहां पर शराब के नशे में पूरी रात युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सुबह 4 बजे युवती किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटी तो गश्त कर रहे आरपीएफ के जवानों ने युवती को पकड़ा तो उसने आपबीती बताई। आरपीएफ के जवान युवती को थाने ले आए और वहां पर उसने अपने साथ हुई हैवानियत की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version