लाइफस्टाइल डेस्क। Delhi Famous Mall – दिल्ली घूमने के लिए अच्छी जगह मानी जाती है, यहां कई ऐतिहासिक जगहों, किले आदि से लेकर खूबसूरत रेस्टोरेंट और माॅल्स भी है। बात अगर करे दिल्ली के माॅल्स की, तो यहां एक से बढ़कर एक माॅल्स है, जहां आप दिन भर मस्ती कर सकते हैं। आप चाहे तो इन माॅल्स में पार्टनर के साथ या दोस्तों के साथ जा सकते है।
Read also: Beypore Floating Bridge: भारत में स्थित तैरता पुल का बनाए घूमने का प्लान, मिलेगा अनोखा अनुभव!
पैसिफिक माॅल

पैसिफिक माॅल टैगोर गार्डन के पास है, यहा का इंटिरियर देख आप खुश हो जाएंगे। इस माॅल में आप खूब मजे कर सकते है, शाॅपिंग, बहतरीन खाना और यहां जमकर तस्वीरें ले सकते है।
सेलेक्ट सिटी वॉक

साकेत इलाके में सेलेक्ट सिटी वाॅक माॅल में भी आप जा सकते है, यहां का नजारा बहुत ही शानदार है। लोग इसकी खूबसूरती को देखने के लिए दूर – दूर से आते है। खासकर यहां रात के समय में मॉल का नजारा देखने लायक होता है।
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया

डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया एंजॉयमेंट के लिए ये बेस्ट है। अगर आप बच्चों संग या पार्टनर संग एन्जॉय करना चाहते है तो डीएलएफ मॉल बेस्ट है। यहां एक बार जरूर जाए। बता दे, बच्चों के लिए यहां काफी एक्टिविटी होती हैं।
Read also: Best Honeymoon Places: अप्रैल में कर रहे है हनीमून का प्लान, तो ये जगहे है परफेक्ट!
डीएलएफ एम्पोरियो

डीएलएफ एम्पोरियो दिल्ली के बेस्ट माॅल में से एक है, यहां इंटरनेशनल और भारतीय ब्रांड है। बता दे, यहां शाॅपिंग और फूड कोर्ट काफी मजेदार अनुभव देते है। दिल्ली जाए तो यहां जाना न भूले।

