Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Education: प्राथमिक स्कूलों में स्थापित होंगे पुस्तकालय, सरकार ने छात्रहित में लिया अहम फैसला

दिल्ली सरकार ने छात्र हित में एक अहम फैसला लिया है, जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार छात्रों के बुनियादी विकास को मजबूत बनाने के लिये यह अहम फैसला लिया गया है, जिसके लिये ढाँचा तैयार कर लिया गया  है। बता दें कि नगर निगम विद्यालयों में मौजूद पुस्तकालयों को छात्रों के अनुरुप आकर्षक बना रहा है, जिससे छात्र इनकी ओर आकर्षित हो और बेहतर पढ़ाई कर सके।

आगे उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि इन पुस्तकालयों को स्थापित करने के लिये वह गैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर काम कर रहा है, जहाँ बच्चों की उनकी रुचि के अनुसार पुस्तकें उपलब्ध कराई जायेंगी।

वहीं अभी तक निगम ने इसके अंतर्गत मध्य क्षेत्र के 56 स्कूलों में पुस्तकालय स्थापित कर दिये हैं, जिसमें से पुष्प विहार, आरके पुरम, खानपुर, अंबेडकर नगर, रघुबीर नगर आदि शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ विद्यालयों में रीडिंग कॉर्नर स्थापित किये गये हैं, क्योंकि वहाँ पुस्तकालय के लिये अलग से कमरों की व्यवस्था नहीं थी।

वहीं इस योजना के बारें में जानकारी देते हुये SDMC के आयुक्त ज्ञानेश भारती ने कहा कि अगर बच्चे एक किताब पढ़ते हैं, तो उनके आगे भविष्य का रास्ता खुलता है। वहीं बच्चों को स्कूलिंग के दौरान अच्छी शिक्षा मिले, यह बेहद जरूरी है। वहीं इस दौरान कोई भी बच्चा अच्छी पुस्तकों से दूर न रहे, इसके लिये पुस्तकालयों की स्थापना की जा रही है।

Exit mobile version