Site icon Buziness Bytes Hindi

Manish Sisodia CBI Raid: सीबीआई छापे के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लुट आउट नोटिस जारी,देश छोड़ने पर रोक

नई दिल्ली। दिल्ली में आप सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई छापेमारी के बाद लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के  देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी है। सीबीआई के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करने पर राजनीति भी शुरू हो चुकी है।  सीबीआई ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर यानी एलओसी जारी किया। इन सभी लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है। 

Read also: Akhilesh Yadav: पीएम पद के लिए मोदी के खिलाफ अखिलेश ने सुझाए तीन नाम

वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नोटिस पर ट्वीट करते हुए कहा कि आपकी रेड फैल हो गई। कुछ नहीं मिला। एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली। अब लुक आउट नोटिस जारी किया है। मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। क्या नौटंकी है मोदी जी। मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है। आपको मैं मिल नहीं रहा। इससे पहले आज रविवार को मनीष सिसोदिया ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि सीबीआई छापों के बारे में पीएम मोदी के इस बयान को ज़रूर सुनें। अगर नहीं सुना तो एक बहुत बड़े सच को जानने से वंचित रह जाएंगे। वहीं इस पर दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ये देश की राजधानी दिल्ली के विकास को रोकने की कोशिश है। बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति जारी करने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सहित करीब 15 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज किया था। जिस पर सीअीआई ने गत शुक्रवार को सुबह छापेमारी की थी। इसके बाद शनिवार की देर रात सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

Exit mobile version