Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi CM Arvind Kejriwal: केजरीवाल को तख्ता पलट का डर, कल बुलाई विधायकों की बैठक

आम आदमी पार्टी और भाजपा में इन दिनों 36 का आंकड़ा है, गुजरात में जिस तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की अतिसक्रियता और जवाब में दिल्ली में आप सरकार के मंत्रियों पर केंद्रीय एजेंसियों का कसता शिकंजा लड़ाई को एक नए पर ले जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि अरविन्द केजरीवाल को लग रहा है कि भाजपा दिल्ली में तख्ता पलट करा सकती है और इसी खौफ की वजह से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के सभी विधायकों को कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे तलब किया है. 

केजरीवाल ने बीजेपी पर दिल्‍ली में आप सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. केजरीवाल सरकार ने 26 अगस्त को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र भी बुलाया है. दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की पीएसी की मीटिंग हुई. मीटिंग के बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में सरकार गिराने की कोशिश पर भी चर्चा हुई. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में ऑपरेशन कमल चलना चाह रही है और इसके लिए उसने आम आदमी पार्टी के विधायकों संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है.   

Read also: Jharkhand ED Raid: ईडी को छापेमारी में मिली ठेकेदार के घर से एके 47, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नजदीकी में होती है प्रेम प्रकाश की गिनती

संजय सिंह ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार गिराने के षड़यंत्र की तरह भाजपा दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रही है. बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 21 अगस्त को प्रेस-कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें भाजपा नेता की ओर से एक कॉल आया था जिसमें उन्हें आम आदमी पार्टी तोड़कर भाजपा में आने का ऑफर दिया गया था और बदले में सार केस वापस लेने की बात कही गयी थी, इसके अलावा यह भी कहा गया था कि उन्हें दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा क्योंकि भाजपा के पास दिल्ली में कोई मुख्यमंत्री लायक चेहरा नहीं है. सिसोदिया ने यह भी दावा किया था कि उस फ़ोन कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है.

Exit mobile version