Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2023, DC vs GT: मोहम्मद शमी की घातक गेदबाजी से गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

ipl 2023

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का 7वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पहले के चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच हुआ। अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेले आईपीएल 2023 के इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटन्स की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 7वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए। साई सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए।

गुजरात की आईपीएल 2023 सीजन में लगातार दूसरी जीत है। गुजरात ने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद शमी ने लिए तीन विकेट

गुजरात के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए। साई सुदर्शन ने 48 गेंद पर नाबाद 62 रन बनाए। डेविड मिलर 16 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विजय शंकर ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया था।
ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 14-14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने पांच रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनरिच नोर्त्जे ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता मिली।

ऋद्धिमान साहा के रुप में गुजरात टाइटंस को लगा था पहला झटका

गुजरात टाइटंस को पहला झटका एनरिच नोर्त्जे ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋद्धिमान साहा को क्लीन बोल्ड कर दिया। साहा सात गेंद पर 12 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को दूसरा झटका भी एनरिच नोर्त्जे ने ही दिया। उन्होंने इस बार शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया।

शुभमन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने 13 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाए। खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया। हार्दिक का कैच विकेट के विकेट के पीछे अभिषेक पोरेल ने लिया।

Exit mobile version