Site icon Buziness Bytes Hindi

Sanjay Singh Arrested: AAP का प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता; कई हिरासत में

Delhi AAP Protest: Delhi Liquor Policy Case मामले में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

आप कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़कर पार जाने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है। आप कार्यकर्ता भाजपा आफिस की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यकर्ता पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता सांसद संजय सिंह और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल जाएंगे जेल

दिल्ली शराब नीति मामले में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली भाजपा नेता राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह गांधी का स्मारक है। जिन्होंने हमेशा शराब का विरोध किया। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बात नहीं मानी। मुझे लगता है कि गांधी प्रेरणा और आशीर्वाद से यह हो रहा है। खुलासा हो रहा है और उनके नेता एक के बाद एक जेल जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब शराब नीति के मास्टरमाइंड अरविंद केजरीवाल जेल जाएंगे।

स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने संभाला मोर्चा

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। AAP के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर देपेंद्र पाठक ने मोर्चा संभाला है। उनका कहना है कि यह आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन है। भीड़ धीरे-धीरे जमा हो रही है। पेशेवर तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौजूद है। हम आयोजकों के संपर्क में हैं। यह सुनिश्चित करेंगे कि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। हम प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे।

Exit mobile version