Site icon Buziness Bytes Hindi

Alert: फोन में डाउनलोड ना करें ये खतरनाक एप! आपका पर्सनल डाटा भेजते हैं चीन

jl1124

Alert: साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट के मुताबिक, दोनों एप द्वारा चुराए गए डाटा को चीन के सर्वर पर देखा गया है। कंपनी का कहना है कि दोनों एप 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया है। यदि एंड्रॉयड फोन का उपयोग करते हैं तो अलर्ट रहने की जरूरत है। गूगल प्ले स्टोर पर दो खतरनाक एप हैं। जो डाटा की चोरी कर रहे हैं और उसको चीन भेज रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट फर्म के मुताबिक, इन दोनों एप द्वारा चुराए डाटा को चीनी सर्वर पर देखा गया है। कंपनी का कहना है कि इन एप को 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। यानी लाखों यूजर्स स्पाइवेयर से लैस इन एप से प्रभावित हो चुका हैं।

एप कर रहे डाटा चोरी

गूगल को इस सर्च के बारे में सतर्क किया है। चीनी स्पाइवेयर वाले दो एप “फाइल रिकवरी और डाटा रिकवरी” और “फाइल मैनेजर” हैं। दोनों को एक डेवलपर ने पब्लिश किया है। जिसका नाम वांग टॉम है। नाम से पता चलता है, ऐप यूजर्स को डाटा मैनेज करने में मदद करता है। कुछ मामलों में फोन, टैबलेट या किसी एंड्रॉयड डिवाइस से हटाई फाइलों को रिस्टोर करने में मदद मिलेगी। यदि यूजर्स इन एप्स का उपयोग कर रहे हैं तो इनको तुरंत हटा देना चाहिए।

ऐसे दिया गूगल को चकमा

इन एप्स ने किसी तरह अपने कलेक्ट किए डाटा को घोषित करने के लिए एप्स के लिए गूगल प्ले के नियम को चकमा दिया। गूगल प्ले स्टोर पर दोनों एप्लिकेशन के प्रोफाइल घोषणा करते हैं कि वे यूजर्स डिवाइस से कोई डाटा कलेक्ट नहीं करते। जिसे साइबर सिक्योरिटी फर्म ने गलत पाया। इसके अलावा वे घोषणा करते हैं कि यदि डाटा कलेक्ट किया था, तो यूजर्स इसे हटाने का अनुरोध नहीं कर सकते। यह जीडीपीआर जैसे डाटा संरक्षण कानूनों के खिलाफ है।

डाटा चुरा रहे एप

रिसर्च फर्म का कहना है कि दोनों एप यूजर्स की कॉन्टैक्ट लिस्ट से जुड़े अकाउंट की कॉन्टैक्ट लिस्ट, यूजर्स रियल टाइम लोकेशन, मोबाइल कंट्री कोड, नेटवर्क प्रोवाइडर नाम, कोड, सिम प्रोवाइडर नेटवर्क नंबर, डिवाइस ब्रांड और मॉडल जैसी जानकारी चोरी कर चुके हैं। रिसर्च फर्म ने बताया कि यूजर्स को एप्स डाउनलोड करने से पहले इसका रिव्यू देखना चाहिए। एप्स कई डाउनलोड के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन कोई रिव्यू लाल झंडे नहीं उठाती। सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि यूजर्स को एप को अनुमति देने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ना चाहिए।

Exit mobile version