Dehradun To Chandigarh: दो घंटे में पूरा होगा देहरादून से चंडीगढ़ का सफर, हाइवे एलाइमेंट का काम शुरू

उत्तराखंडDehradun To Chandigarh: दो घंटे में पूरा होगा देहरादून से चंडीगढ़ का...

Date:

देहरादून। दिल्ली—देहरादून हाइवे को आरामदायक बनाने के बाद अब सरकार राजधानी देहरादून से चंडीगढ़ के बीच यात्रा के घंटों को घटाकर दो घंटे करने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए अब मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने एनएचएआई को दून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के लिए एलाइनमेंट पर कार्य करने के निर्देश दिए। इस समय देहरादून से वाया पांवटा साहिब चंडीगढ़ की दूरी करीब 170 किमी है। देहरादून से चंडीगढ़ पहुंचने में इस दूरी को तय करने में तीन से साढ़े तीन घंटे का समय लग रहा है। सूत्रों के अनुसार नए एलाइनमेंट के मुताबिक सड़क बनाए जाने से दून से चंडीगढ़ की दूरी कम होगी और यह दो घंटे में तय की जा सकेगी। राज्य सचिवालय में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने एनएचएआई सचिव से इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा।

Read also: Uttarakhand Corona Update: 24 घंटे में मिले 183 संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग परेशान

उन्होंने एनएचएआई के तहत प्रदेश में बन रहे विभिन्न सड़क प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी की। उन्होंने मसूरी-पांवटा साहिब,दिल्ली-देहरादून, हरिद्वार- हल्द्वानी, नजीबाबाद-जसपुर,देहरादून रिंग रोड, हल्द्वानी-नगीना सहित सहारनपुर बाइपास, खटीमा बाइपास के अलावा हरिद्वार बाइपास, गदरपुर बाइपास आदि की प्रगति की परियोजना वार जानकारी ली। मुख्य सचिव ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के तहत सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी परियोजनाओं में क्लीयरेंस समय से लेने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे सहित अन्य परियोजनाओं में नेटवर्क उपलब्धता के दृष्टिगत प्रावधान किए जाने की बात कही। इसी के साथ ही निर्माण सामग्री की कमी न हो पाने और इसके लिए खनन विभाग को निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related