देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए पिछले सप्ताह की तरह ही इस बार भी चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में इस शनिवार और रविवार भी पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
हालांकि, इन जिलों में इन दो दिन आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेगी।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए इस बार भी दो दिन लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है। शुक्रवार को इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है कि 17 जुलाई यानि पिछले शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में दो दिनी लॉकडाउन लागू करने पर जोर दिया था। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी थी।

