देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Smart City Ltd.) की तरफ से ”स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड्स 2022” से नवाजा गया है। सेफ सिटी श्रेणी के तहत देहरादून ने ये अवार्ड जीता है। आगामी 25 मार्च को यह अवार्ड दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। देहरादून स्मार्ट सिटी के दून इंट्रीगेटेड एंड कमांड सेंटर ने सेफ सिटी श्रेणी में नामंकन किया था। इस श्रेणी के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दून इंट्रीगेटेड एंड कमांड सेंटर परियोजना के तहत किए जा रहे कामों को जारी किया गया।
Read also- Shocking Incident: जहरीली शराब पीने से दो दोस्तों की हालत खराब ,एक की मौत से मचा हड़कंप
इसमें देहरादून को सुरक्षित महानगर बनाने के लिए दून इंट्रीगेटेड एंड कमांड सेंटर के अंतर्गत 536 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे (CCTV) लगाए गए हैं। जिससे अब तक कुल चालान 41567 किए गए हैं। महानगर में 107 स्थानों पर एमरजेंसी काल बाक्स लगे हैं। वहीं राजधानी में 24 स्थानों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए है। इसके अलावा 50 वैरेबल मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए हैं। सिटी एंट्री एग्जिट और एंट्री पाइंट्स पर 58 आटोमैटिक नंबर प्लेट रेकग्नाइजेशन कैमरे हर वाहन को पूरी तरह से चेक कर रहे हैं। इन कार्यों के आधार पर देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह अवार्ड जीता है।

