Site icon Buziness Bytes Hindi

Dehradun Crime News: मकान दिलाने का झांसा देकर महिला ने जवान से ठगे सात लाख,एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज


Dehradun Crime News: मकान दिलाने का झांसा देकर महिला ने जवान से ठगे सात लाख,एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। एक महिला ने असम राइफल में तैनात जवान को मकान दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठग लिए। जवान ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस (Kotwali Patelnagar Police) ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असम राइफल में तैनात राइफलमैन आकाश चंद निवासी खेतल,खटीमा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि देहरादून में उसका परिवार किराए के मकान में रहता है। वर्ष 2019 में वह छुट्टी पर देहरादून आए और अपने चाचा ईश्वर चंद से खुद का मकान खरीदने के कहा था। चाचा ईश्वर चंद ने आकाश की मुलाकात हृदेश निवासी रामगढ़, शीशमबाड़ा से करवाई। आरोपी ने जमीन दिखाई और कहा कि जमीन उनकी परिचित आगरा निवासी पूनम सक्सेना की है। जिस पर वह मकान बना रहे हैं। उसके बाद इसको बेचेगे।

Read also: पुलिसकर्मी की पत्नी को कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर 7 लाख ठगे

इसके बाद मकान का सौदा 27 लाख में दोनों पक्षों के बीच हो गया। गत 20 फरवरी को दोनों पक्ष तहसील विकासनगर पहुंचे और अनुबंध तैयार करवाकर एडवांस के रूप में जुलाई महीने में सात लाख हजार रुपये दे दिए गए। लेकिन अब तक न तो जमीन की रजिस्ट्री जवान के नाम हुई और ना ही मकान बनाया गया है। शिकायतकर्ता जवान ने बताया कि जब उन्होंने जमीन के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि आरोपियों ने वहीं जमीन किसी और बेच दी। कोतवाली पटेलनगर इंस्पेक्टर रविंदर यादव ने बताया कि आरोपी हृदेश और पूनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version