Defense Minister Rajnath In Mussoorie: मसूरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षित आईएएस से की मुलाकात, कार्यक्रम में हुए शामिल

उत्तराखंडDefense Minister Rajnath In Mussoorie: मसूरी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रशिक्षित...

Date:

देहरादून। देश के केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सोमवार को मसूरी के दौरे पर पहुंच गए। इसके लिए वह सुबह दस बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। जिसके कुछ देर बाद राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से मसूरी के लिए रवाना हो गए। मसूरी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड हुआ। जहां पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और लौटते समय भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय भी मांगा। जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार किया। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सड़क मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की हुई थी। 

Read also: Uttarakhand High Court: चारधाम में घोड़ों खच्चरों की मौत पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, सरकार से दो हफ्ते में मांगा जवाब

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मसूरी कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस ने आज सोमवार को सुबह से ही मसूरी में यातायात प्लान जारी कर दिया था। जिसके तहत वीआईपी कार्यक्रम के दौरान जेपी बैंड से किंग्रेग तिराहे और लाइब्रेरी चौक से एलबीएस अकादमी की तरफ जाने वाले सड़क पर सामान्य वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इस सड़क पर आज सुबह 10 से 11 बजे और दोपहर 12 से 1 बजे तक वाहन आवागमन पूरी तरह से बंद रखा गया था।

यातायात पुलिस ने मसूरी आने वाले पर्यटकों से भी अपील की थी कि वो किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन समय में इन सड़कों पर जाने से बचें। इस दौरान जो पर्यटक इन सड़कों पर स्थित होटल में रूके हुए थे। उनको भी निर्देश जारी किए गए थे। वहीं एलबीएस प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी पहुंचे रक्षामंत्री ने प्रशिक्षु प्रशासनिक आईएएस अधिकारियों से बात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related