Pm Modi France Visit: राफेल-स्कॉर्पीन खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी

इंटरनेशनलPm Modi France Visit: राफेल-स्कॉर्पीन खरीद को रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी...

Date:

Pm Modi France Visit: भारत ने बड़े रक्षा सौदे के रूप में फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पारंपरिक पनडुब्बियां खरीद योजना बनाई है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने इसे मंजूरी दी है। रक्षा अधिकारी ने बताया कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के साथ 22 राफेल एम और चार दो सीटों वाले rafael trainor संस्करणों सहित 26 rafaelलड़ाकू विमान खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान होगी घोषणा

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के दौरे पर हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ परेड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी 26 राफेल समुद्री लड़ाकू जेट(राफेल एम) और तीन स्कॉर्पीन श्रेणी पारंपरिक पनडुब्बियां खरीदने के लिए अरबों डॉलर के सौदे की घोषणा करेंगे।

प्रस्तावों के मुताबिक, भारतीय नौसेना को चार प्रशिक्षक विमानों के साथ 22 सिंगल सीटर राफेल समुद्री विमान मिलेंगे। नौसेना इन लड़ाकू विमानों और पनडुब्बियों को हासिल करने के लिए दबाव डाल रही थी। देश भर में सुरक्षा चुनौतियों के मद्देनजर इनकी कमी थी। भारतीय नौसेना विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और विक्रांत पर तैनात करने के लिए पुराने मिग-29 के स्थान पर एक उपयुक्त लड़ाकू विमान की तलाश कर रही थी।

विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य, विक्रांत मिग-29 का संचालन कर रहे हैं। दोनों वाहकों पर ऑपरेशन के लिए राफेल जरूरी है। इस बीच, तीन स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियों को नौसेना द्वारा प्रोजेक्ट-75 के हिस्से के रूप में रिपीट क्लॉज के तहत हासिल होगा। जिसके बाद इन्हें मुंबई में मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड में बनाया जाएगा।

अनुमान है कि रक्षा सौदे 90,000 करोड़ रुपए से अधिक के होंगे। इस पर अंतिम लागत अनुबंध वार्ता पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। जो सौदे की घोषणा के बाद आयोजित होगा। सूत्रों ने कहा कि भारत रक्षा सौदे में मूल्य रियायतों की मांग कर सकता है और योजना में अधिक ‘मेक-इन-इंडिया’ सामग्री रखने पर जोर देगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...