Site icon Buziness Bytes Hindi

पूनम पांडेय के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का केस!

poonam pandey

अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस और हॉट मॉडल पूनम पांडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ अब 100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करने की कानपुर पुलिस कमिश्नर को तहरीर दी गयी है, तहरीर में पूनम पांडे साथ उनके पति सैम का भी नाम है. बता दें कि पूनम पांडे ने सर्विकल कैंसर से अपनी ही मौत की झूठी अफवाह फैलाई थी.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा सोशल मीडिया पर दी गयी जानकारी के मुताबिक तहरीर में पूनम पांडे पर महिलाओं और अपने फैंस की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस तहरीर पर कानपूर पुलिस कमिश्नर द्वारा फीलखाना थाना SHO को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। भोपाल निवासी और मुंबई में रहने वाले फैज़ान अंसारी ने कानपूर पुलिस को पूनम के खिलाफ शिकायत दी है. बता दें कि पूनम पांडेय कानपूर की ही रहने वाली हैं. कानपूर में शिकायत दर्ज कराने की यही वजह है।

कानपूर पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि पूनम पांडे ने अपनी मौत होने की झूठी खबर फैलाकर देश को गुमराह किया। अपने रिश्तेदारों और फैंस का दिल दुखाया। उन्होंने झूठी मौत होने की खबर फैलाकर महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया। सर्वाइकल कैंसर की बीमारी से उनकी मौत होने की खबर सुनकर लोगों के दिल में सर्विकल कैंसर को लेकर दहशत फैल गई थी, यही वजह है कि पूनम पांडे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज किया जाए। बता दें कि 2 फरवरी को मीडिया में खबर आई कि हॉट मॉडल पूनम पांडे की सर्विकल कैंसर से मौत हो गई है। ये खबर उनके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालकर लोगों को दी गई, जिसकी पुष्टि पूनम पांडेय की PR पारुल चावला ने भी एक प्रेस नोट जारी करके की थी। पूनम पांडे के पति सैम तक श्रद्धांजलि दे चुके थे तभी अचानक 3 फरवरी को पूनम पांडे सामने आ गईं और ये पूरा नाटक सामने आया.

Exit mobile version