केआरके पर फिल्म रिव्यु के लिए नहीं, इसके लिए हुआ है मानहानि का केस?

बॉलीवुडकेआरके पर फिल्म रिव्यु के लिए नहीं, इसके लिए हुआ है मानहानि...

Date:


केआरके पर फिल्म रिव्यु के लिए नहीं, इसके लिए हुआ है मानहानि का केस?

सुपरस्टार सलमान खान और क्रिटिक्स कमाल आर खान (केआरके) को लेकर कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रहीं हैँ। बता दें कि केआरके पर सलमान खान ने मानहानि का केस किया है। इसको लेकर 27 मई को पहले दिन की सुनवाई होनी थी जो कि हुई है और इससे कुछ बातें सामने निकलकर आईं हैँ। पता चला है कि सलमान खान ने इसलिए केआरके पर केस नहीं किया है क्योंकि उन्होने राधे का रिव्यू निगेटिव किया था।

बल्कि मानहानि का केस होने के पीछे कोई और मामला है। सलमान खान के वकील ने बताया है कि.. केस इसलिए हुआ है क्योंकि केआरके सलमान खान को बदनाम कर रहा है। उसने कई ऐसे आरोप लगाए हैं जो कि बेबुनियाद है।

केआरके के एक बयान में सुपरस्टार सलमान खान को भ्रष्ट बताया गया। इसके केआरके ने ये भी कहा किसलमान खान का ब्रांड बीइंग ह्यूमन धोखाधड़ी, हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग करता है. इसके अलावा ‘सलमान खान फिल्म्स’ को डकैत तक बताया है। इसको लेकर ही केआरके पर मानहानि का केस हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related