Site icon Buziness Bytes Hindi

दीप्ति, नमन और वंशिका ने किया जिला टॉप


दीप्ति, नमन और वंशिका ने किया जिला टॉप

बुलंदशहर। इस बार सीबीएसई 10वी की परीक्षा में डीपीएस का दबदबा रहा। डीपीएस स्कूल की छात्रा दीप्ति यादव, छात्र नमन सिंह और विद्याज्ञान की छात्रा वंशिका चौधरी ने सर्वाधिक 99.6 फीसदी अंक लाकर जनपद में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपीएस स्कूल की अदिति, विद्याज्ञान स्कूल का हर्ष कुमार और खालसा मांटेसरी स्कूल के रोहन बंसल ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि तीसरे स्थान पर डीपीएस स्कूल की छात्रा परिधि सिंघल रही। परिधि ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त किये। वहीं आजाद पब्लिक स्कूल की अरीबा ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। पारस कुमार शर्मा 97.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। शैलजा गौर ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में थर्ड टॉपर रहीं। आजाद पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।

स्कूल प्रबंधन ने सफल छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुबारकबाद दी है।जिले में 93.5 फीसदी हाईस्कूल का रिजल्ट रहा और बेटियों ने परचम लहराया। हाईस्कूल में 4,590 छात्र और 3,178 छात्राएं पास हुईं। वहीं, रिजल्ट आने के बाद स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। बता दें, जिले में सीबीएसई के 95 स्कूल हैं। अधिकांश स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत रहा। इस बार 95.5 फीसदी बेटियां तो 92.4 फीसदी बेटे पास हुए। पिछले वर्ष के मुकाबले बेटे और बेटियां कम फेल हुए।विषयों में शतक मारने में बेटियों का दबदबा रहा।
हाईस्कूल में 337 लड़के तो 134 लड़किया फेल हुईं। कुल 7,768 छात्र-छात्राएं पास हुए। इस बार 10वी की परीक्षा में 8,2797 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे

Exit mobile version