Controversial Bikini: दीपिका के फैंस ने वीडियो शेयर कर नरोत्तम को बताया मन का काला इंसान

एंटरटेनमेंटControversial Bikini: दीपिका के फैंस ने वीडियो शेयर कर नरोत्तम को बताया...

Date:

पठान फिल्म को रिलीज़ होने में अभी एक महीने से ज़्यादा का समय है लेकिन लोगों में वो दीपिका पादुकोण की बिकनी के रंग की वजह से अभी से चर्चा में आ गयी है और हर तरफ बेशरम रंग के गाने की बात हो रही है जो इस विवाद के बाद गाना सुपर डुपर हिट हो गया है. इस बीच भगवा बिकनी विवाद को पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दीपिका के फैंस ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें मन का ऐसा काला इंसान बताया जो रंगों में भी धर्म ढूंढ लेता है. वहीँ इस विवाद के बीच ट्रोलिंग से बेपरवाह शाहरुख खान ने कहा है कि वो हर हाल में पॉजिटिव रहेंगे.

नरोत्तम मिश्रा, हिन्दू महासभा ने जताया था ऐतराज़

बता दें कि शाहरुख़ खान की फिल्म पठान के एक गाने में दीपिका पादुकोण ने कथित रूप से भगवा रंग की बिकनी पहनी है जिसपर नरोत्तम मिश्रा ने आपत्ति जताई है और उसे हिन्दू धर्म का अपमान बताया है. नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक जानबूझकर ऐसे रंग की बिकनी पहनी गयी है जो भगवा रंग की यही . देश के लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यहाँ तक कि मध्य प्रदेश में फिल्म की रिलीज़ भी रोकी जा सकती है. नरोत्तम मिश्रा के बयान के बाद सोशल मीडिया में बॉयकॉट पठान ट्रेंड करने लगा। इस मामले में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी सवाल खड़े किये हैं.

फिल्म बाजीराव मस्तानी का वीडियो वायरल

इस बीच दीपिका की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो विवाद का सीधा जवाब है. फिल्म के एक सीन में दीपिका ने कहा था कि रंग का कोई धर्म नहीं होता लेकिन यह भी सच है कि हर धर्म ने एक रंग को चुन लिया है. काले मन के इंसान को हर रंग में भी धर्म दिखाई देता है. फिल्म पठान 25 जनवरी को चार भाषाओँ में पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, फिल्म को शाहरुख़ खान के होम प्रोडक्शन ने बनाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...