बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्री, दीपिका पादुकोण आज अपना 36 वा जन्मदिन मना रही है। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड के आइडियल कपल में शामिल है जिनकी लव स्टोरी के चर्चे भी सबसे टॉप पर है।
इस पावरफुल जोड़ी की लव स्टोरी की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई थी जहां एक किसिंग सीन के कट होने के बाद भी दोनों का रोमांस जारी था। रणवीर सिंह कभी भी अपनी खूबसूरत पत्नी को प्यार जताने का मौका नहीं छोड़ते वही दीपिका अपने टैलेंटेड पति की तारीफे करते हुए नहीं थकती है।
Read also- दीपिका पादुकोण के 36वें जन्मदिन पर जारी किया गया गहराइयां का पोस्टर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ज़िन्दगी में रामलीला एक खूबसूरत मोड़ लेकर आया जहां दोनों ही एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। दिलचस्प बात तो ये है कि एक दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद दीपिका-रणवीर ने शादी से 4 साल पहले ही चुपके-चुपके सगाई कर ली थी।
Read also- प्रोजेक्ट-के की शूटिंग शुरू, बिग बी, प्रभास, दीपिका करेंगे एकसाथ काम
रणवीर सिंह अपने और दीपिका के लव स्टोरी के शुरआती दिनों के बारे में बताते हुए कहते है कि दीपिका को इम्प्रेस करने के लिए उन्होंने शुरआती दिनों में उन्हें फूल देना शुरू किया था। दीपिका पादुकोण को लिली के फूल बहुत पसंद है और रणवीर हर दिन उनके लिए लिली के फूल लेकर जाते थे जिसके लिए उन्हें पापा से डाट भी पड़ती थी। रणवीर यह भी बताते है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दीपिका उनसे इम्प्रेस होगी क्योकि उन्हें लगता था दीपिका उनकी लीड से अलग है।

