Site icon Buziness Bytes Hindi

नए साल में बहुत व्यस्त रहेंगी दीपिका, 6 फिल्में लाइन में


नए साल में बहुत व्यस्त रहेंगी दीपिका, 6 फिल्में लाइन में

साल 2021 फिल्मों के मामले में काफी जबरदस्त होने वाला है। सभी सितारे एक के बाद एक फिल्मों की घोषणा कर रहे हैं। साल 2020 में फिल्में रिलीज ना होने की वजह से पहले की फिल्में भी लाइन में हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए भी यह साल खासा व्यस्त साल होने वाला है।

इस साल दीपिका के पास 6 फिल्में लाइन में है- सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अगली फ़िल्म, शाहरुख खान के साथ पठान, प्रभास के साथ नाग अश्विन की पैन इंडिया मल्टी लिंगुअल फिल्म, द इंटर्न ऑफिशियल रीमेक, महाभारत और सबसे हालिया घोषित फाइटर, जिसमें पहली बार दीपिका और ऋतिक रोशन की जोड़ी साथ नजर आने वाली हैं।

अभिनेत्री के करीबी एक सूत्र ने कहा, “भले ही इस साल सभी फिल्मों की शूटिंग नहीं होगी, लेकिन हर समय, दीपिका कम से कम 2 प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कर रही होंगी, साथ ही आगामी फिल्मों की शूटिंग के लिए पूर्व योजना बना रही होंगी। यह कुछ ऐसा है जो उन्होंने अभी तक नहीं किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “दीपिका को इस बात की पूरी जानकारी थी कि उनके लिए कई फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट के साथ साल कितना व्यस्त रहने वाला है, इसीलिए उन्होंने अपने माता-पिता और बहन के साथ समय बिताने के लिए साल की शुरुआत में ही कुछ दिन की छुट्टी ले ली थी, जो बैंगलोर में रहते हैं। “

दीपिका ने जिस तरह से अपनी लाइन अप पर काम किया है, यह देखना काफी प्रभावशाली है। भले ही वह कई सालों से अपने खेल में सबसे ऊपर है, फिर भी ऐसा लगता है कि उनका सफर अभी शुरू हुआ है।

Exit mobile version