Site icon Buziness Bytes Hindi

CWG कुश्ती: पाकिस्तानी पहलवान को पटक दीपक ने हासिल की स्वर्णिम सफलता

इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के मुक्केबाज़ों ने कल मेडल की बरसात कर दी, भारतीय पहलवानों ने तीन गोल्ड समेत पांच पदक भारत की झोली में डाले. सबसे ख़ास जीत पहलवान दीपक पूनिया की रही जिन्होंने पाकिस्तान के रेसलर मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दीपक पूनिया ने यह स्वर्णिम सफलता 86 किग्रा. फ्री-स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में जीता। पूरी कुश्ती के दौरान दीपक पूनिया पाकिस्तानी रेसलर पर हावी रहे. वह कहते हैं न कि थका थका के मारा, दीपक पुनिया ने ऐसा ही कुछ मोहम्मद  इनाम के साथ किया। 

दीपक पुनिया के इस गोल्ड के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या अब 9 हो गयी है, जबकि कुल मैडल की संख्या 24 हो गयी हैं और भारत मेडल्स तालिका में पांचवें नंबर पहुंच गया है. दीपक पूनिया की ओर से मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की गई, पहला प्वाइंट भी दीपक को मिला. पाकिस्तानी रेसलर इनाम के रक्षात्मक रुख अपनाने पर दीपक पूनिया को फायदा मिला और भारत को एक और प्वाइंट हासिल हो गया.

Read also: CWG कुश्ती: कनाडाई रेसलर को चित कर साक्षी ने जीता गोल्ड

पाकिस्तानी पहलवान पहले राउंड के बाद ही काफी थका सा नज़र आया, उसका कोई भी दांव सही नहीं पद रहा था. दीपक पुनिया ने इसका फायदा उठाया और दोनों दोनों राउंड में बढ़त बनाए रखते हुए मैच को 3-0 से अपने नाम कर लिया. दीपक पूनिया सेमीफाइनल में कनाडा के अलेक्जेंडर मूरे को 3-1 से मात देकर फाइनल पहुँच बनाई थी. इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में सिएरा लियोन के शेकू कासेगबामा को तकनीकी आधार पर 10-0 से मात दी. वहीँ प्री-क्वार्टरफाइनल में दीपक पुनिया ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेनहम पर हराया था. इससे पहले साक्षी मालिक और बजरंग पुनिया ने भी भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई, इस तरह भारत के पहलवानों ने गोल्ड मेडल की हेटट्रिक लगाने में सफलता प्राप्त की.

Exit mobile version