Site icon Buziness Bytes Hindi

Equity Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड में छह महीने में घटा निवेश

ju1008

Equity Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड में पिछले छह महीने के भीतर निवेश घट गया है। निवेश घटने से बाजार में इक्विटी म्यूचुअल फंड में गिरावट आई है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इंडिया (AMFI) से मिले आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में 2,258 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड में हुआ था। अप्रैल माह में भी इसमें गिरावट आई थी। लगातार 27वां महीना है ये जब इक्विटी म्यूचुअल फंड के निवेश में गिरावट आई है।

शेयर बाजारों में आए उतार-चढ़ाव और मुनाफा वसूली के कारण मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर आधा यानी 3,240 करोड़ रुपए रह गया है। जो कि 6 महीने के अपने निचले स्तर पर पहुंचा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के जारी आंकड़ों के अनुसार ये सबसे कम है।

निवेशकों ने इधर स्मॉल कैप और मिड कैप में अधिक निवेश किया है। कुल 42 म्यूचुअल फंड कंपनियों को मई में डेट साधन में 57,420 करोड़ रुपए निवेश मिला। इससे पहले अप्रैल में शुद्ध रूप से 1.21 लाख करोड़ रुपए था। म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) दौरान 43.2 लाख करोड़ रुपए रहा है। अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश 41.62 लाख करोड़ रुपए था। मई में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) निवेश 14 हजार करोड़ रुपए के ऊपर 14,749 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अप्रैल में यह घटकर 13,728 करोड़ रुपए हो गया था। पूरे इक्विटी म्यूचुअल फंड उद्योग में केवल हाइब्रिड सेगमेंट ही ऐसा है, जिसमें इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश मई में बढ़ा है।

SBI जुटाएगा 50,000 करोड़ रुपए

सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2023—24 में डेट संसाधनों से 50,000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। एसबीआई ये रकम घरेलू और विदेशी बाजारों के माध्यम से जुटाएगा। बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने फैसला किया है। एसबीआई बैंक ने कहा कि डेट के संसाधनों से इस रकम को जुटाने का लक्ष्य रखा है। एसबीआई को मार्च तिमाही में 18,094 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।

Exit mobile version