Site icon Buziness Bytes Hindi

शेयर बाज़ार में गिरावट जारी, ईरान-इजराइल युद्ध का दिख रहा है दबाव

sensex

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है, हालाँकि इसका कल यानि गुरूवार जैसा हाल शुरुआती कारोबार में नहीं दिख रहा है. कल सेंसेक्स ने 1777 अंकों का गोता लगाया था और निफ़्टी भी 500 से ज़्यादा अंक गिरा था. आज बीएसई सेंसेक्स करीब 250 अंकों और एनएसई निफ्टी करीब 70 अंकों की गिरावट के साथ खुला।

प्री-ओपन सेशन में ही बीएसई सेंसेक्स में करीब 250 अंकों की गिरावट आई। जल्द ही यह गिरावट 355.97 अंकों तक पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 154 और निफ़्टी 40 अंक नीचे कारोबार कर रहा है.

बीएसई और एनएसई दोनों पर आज बैंकिंग शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा। साथ ही टेक कंपनियों के शेयरों में भी सुधार देखने को मिला। इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल और इंफोसिस के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जबकि बजाज फाइनेंस ने बीएसई पर सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की।

इस बीच बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा का वैश्विक कारोबार 10.23 फीसदी बढ़कर 25.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि मॉर्गन स्टेनली और सिटी ग्रुप ने एचडीएफसी बैंक में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदकर निवेश किया है।

Exit mobile version