रोहित की फिटनेस पर फैसला आज

स्पोर्ट्सरोहित की फिटनेस पर फैसला आज

Date:


रोहित की फिटनेस पर फैसला आज

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल होने का निर्णय संभावित तौर पर आज लिया जा सकता है।

आईपीएल के दौरान हुए थे चोटिल
रोहित दरअसल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद वह पिछले 20 दिन से बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने फिटनेस पर काम रहे हैं। एनसीए आज बीसीसीआई को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौपेगी जिसके बाद ही रोहित की उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ हो सकती है।

4 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना पढ़ेगा
ऑस्ट्रेलियाई सरकार की तरफ से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर निर्देशों के अनुसार रोहित को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन के लिए क्वारंटाइन में रहना पढ़ेगा जिसके बाद ही वह टीम के साथ बायो बबल में शामिल हो सकते हैं। यह हालांकि स्पष्ट नहीं है कि अगर एनसीए रोहित को अनफिट घोषित कर देगा तो उस स्थिति में बीसीसीआई क्या करेगा।

अभी एनसीए में हो रहा है इलाज
आईपीएल में हेमस्ट्रिंग चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए रोहित शर्मा का चयन नहीं हुआ था और पूरी तरह से फिट नहीं हो पाने के बाद रोहित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो मुकाबलों से पिछले महीने बाहर कर दिया गया था जिसके बाद वह एनसीए चले गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...