मनीला। फिलीपींस में आए भीषण तूफान पैंग से मरने वालों की संख्या 100 के पार हो गई है। फिलीपींस मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने बताया कि तूफान पैंग से मरने वालों में से 100 की पुष्टि अभी तक हो चुकी है। जबकि 98 की पुष्टि की जा रही है। तूफान में हुए हादसों के बाद 70 लोग घायल हैं और 68 लोग अभी लापता हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो मनीला सहित 17 क्षेत्रों के 31,942 गांव में तूफान ने एक लाख से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। तूफान ने अभी तक 1.8 मिलियन फिलिपिनों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। 285.28 मिलियन कृषि भूमि तूफान की चपेट में आ गई है। तूफान से बिकोल,मिमारोपा, ज़ाम्बोआंगा, पश्चिमी विसायस, सुल्तान कुदरत, दक्षिण कोटाबाटो, जनरल सैंटोस सिटी, सारंगनी आदि क्षेत्र काफी प्रभावित हुए है। कृषि विभाग ने कहा है कि हजारों किसान और मछुआरे इससे प्रभावित हुए हैं। इनमें मक्का,चावल उच्च मूल्य की फसलें और मत्स्य पालन को भी तूफान से नुकसान हुआ है।
खेती का करीब 113,408 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र इससे प्रभावित हो चुका है। जबकि उत्पादन का नुकसान 11,761 मीट्रिक टन है। कृषि विभाग ने बताया कि प्रभावित किसानों को मक्का,चावल और मिश्रित सब्जियों के बीज वितरित किए जाएंगे। मत्स्य पालन और जलीय संसाधन प्रभावित मछुआरों को फिंगरलिंग और अन्य मदद मुहैया कराई जाएगी।
