बॉलीवुड के भाईजान सबके सलमान के पिता सलीम खान को एक पत्र मिला है जिसमें टाइगर स्टार को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इस लेटर में सलमान का भी हश्र मूसेवाला जैसा ही होने की बात कही गयी है. सलमान खान इस वक्त अबू धाबी में आईफा अवार्ड्स की रौनक बने हुए हैं. इस धमकी भरे पत्र के मिलने से सलीम खान काफी चिंतित हैं. उन्होंने इसकी जानकारी बांद्रा वेस्ट पुलिस स्टेशन को दी है.
Also Read : Entertainment News: ‘यशोदा’ के किरदार को लेकर अभिनेत्री नेहा सरगम ने साझा किया अपना अनुभव
पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. यह चिट्ठी किसने भेजी है अभी इसका पता नहीं चल सका है, सलमान खान के पिता को यह चिट्ठी सुबह जॉगिंग के समय पार्क की एक बेंच पर मिली जिसे उनके सिक्योरिटी गॉर्ड ने सबसे पहले स्पॉट किया। पुलिस अब पार्क और आसपास के CCTV कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है. इस खबर के सामने आने से सलमान खान के फैंस के सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गयी है वहीँ बॉलीवुड में चिंता की लहर दौड़ गयी है.
बता दें कि सिद्धू मूसा वाले की हत्या के बाद से सलमान खान की सिक्योरिटी को और बढ़ा दिया गया था क्योंकि काले हिरन मामले में उन्हें जान से मारे जाने की धमकी मिली थी. बताते हैं कि यह धमकी उन्हें सिद्धू मूसावाले में जेल से रिमांड पर लिए गए गैंगस्टर बिश्नोई ने दी थी. अब जबकि यह धमकी भरी चिठ्ठी मिली है तो मामला और भी गंभीर हो गया है.
