अयोध्या के एक हनुमान मंदिर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है, हालाँकि इसका उदयपुर या अमरवती की घटना या नूपुर शर्मा की टिपण्णी से कोई ताल्लुक नहीं है लेकिन पुलिस में हड़कम्प्प मचा हुआ है. पुलिस से मिली जानकारी के यह युवक अपने ननिहाल मे आया हुआ था, जहां रात में वह गाँव के हनुमान मंदिर पर सो गया था, सुबह उसकी गला कटी लाश मिली. लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक का नाम पंकज शुक्ला है
Read also: Dharm: क्या आप जानते हैं हनुमान के एक पुत्र को ?
मृतक पंकज शुक्ल अमेठी जिले के अंगूरी थाना क्षेत्र के शिवरतनगंज गांव का रहने वाला था और दो दिन पहले ही थाना क्षेत्र कुमारगंज के भूआपुर देवगांव जहाँ उसका ननिहाल था आया था. परिवार वालों के मुताबिक रात में गर्मी ज्यादा थी तो वह हनुमान मंदिर में सोने के लिए चला गया जहां पर सुबह उसकी लाश मिली जिसके गले पर कट के निशान थे, सुबह जब घटना के बारे में गाँव वालों को पता चला तो कोहराम मच गया, पुलिस को फ़ौरन इसकी जानकारी दी गई तो वहां भी हड़कंप मच गया.
Read also: अंजनिपुत्र की कई कहानियां कहता है ‘हनुमान म्यूजियम’
वहीँ बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे ज़मीनी विवाद वजह हो सकती है क्योंकि परिवार का कुछ लोगों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था, यह भी कहा जा रहा ही कि युवक की इसी को लेकर किसी से कहासुनी भी हुई थी. पुलिस इन सारे पहलुओं पर गौर रही है. पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराकर सबूतों को इकट्ठा किया है. इस संबंध में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
