मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

उत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

Date:


मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

लखनऊ: जमीन विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान हो कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गयी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने बुधवार को बताया कि सफिया (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह पौने बारह बजे दम तोड़ दिया । उसकी बेटी का इलाज चल रहा है।

माँ-बेटी ने किया था आत्मदाह का प्रयास
सफिया और उनकी बेटी ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने भूमि विवाद में कथित रूप से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में उक्त कदम उठाया था । लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय ने पिछले हफ्ते कहा था कि प्रथम दृष्टया यह घटना साजिश का हिस्सा नजर आती है।

कांग्रेस-MIM नेता पर है उकसाने का आरोप
उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने मां-बेटी को उकसाया था । इस प्रकरण में चार लोगों आस्मां, सुल्तान, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अनूप पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाण्डेय ने दावा किया कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाकर अनूप पटेल से मिली थीं ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related