मेरठ में जानलेवा कोरोना से 20 संक्रमितों की मौत

मेरठ रीजनमेरठ में जानलेवा कोरोना से 20 संक्रमितों की मौत

Date:


मेरठ में जानलेवा कोरोना से 20 संक्रमितों की मौत

मंगलवार को मिले 440 नये कोरोना संक्रमित

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोेना संक्रमण में थोड़ी कमी जरूर आयी है मगर संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताएं कम नहीं होने दे रहा है। आज जनपद में जानलेवा हो रहे कोरोना ने 20 मरीजों की जिंदगी छीन ली। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 440 रहने से संक्रमण दर में कमी आयी है। जिले में 9256कोरोना एक्टिव केस हो गये हैं।

मंगलवार को मेरठ जिले में 440 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65949 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 9256 हो गये हैं। आज 1662 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 55990 हो गया है। वहीं आज 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 703 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः https://www.covid19india.org/)

गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने के प्रयास जारी
उत्तर प्रदेश में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश के गांवों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ गया। वहीं खांसी-बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की संख्या भी दिनो-दिन बढ़ने लगी है। ऐसे में गांवों में कोरोना सहित अन्य रोगों से पीड़ित लोगों की तलाश के लिये अभियान चलाया जा रहा है। गांवों मेें निगरानी समिति बनाकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। बताया जा रहा है कि गांवों में ढाई हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने की संभावना है। ऐसे में सभी को सावधानी बरतते हुए जांच अभियान को आगे बढ़ाना होगा। गांवों में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी रखने के साथ उनकी निगरानी भी की जायेगी। ग्रामीण इलाकों में मिल रहे बीमारों की सूची तैयार की जायेगी। स्वास्थ विभाग का लक्ष्य है कि गांवों में कोरोेना का प्रसार होने से रोका जाये और कोरोना सहित अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों की उपयुक्त जांच करा कर उनका उपचार किया जाये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related