17 से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

बिज़नेस17 से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई...

Date:


17 से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

नई दिल्ली: ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के मुताबिक, DA में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। AICPI की इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है।

इसमें जनवरी से जून 2020 तक DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी और जनवरी से जून 2021 तक 4 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है। कुल मिलाकर कुल DA (17+4+3+4) फीसदी बढ़ जाएगा। जो कि कुल 28 फीसदी होता है।

देश के वित्त राज्य मंक्षी अनुराग ठाकुर ने मार्च में संसद में बताया था कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा और जुलाई में बची हुई किस्तें दी जाएंगी। जुलाई में महंगाई भत्ता बढ़ सकता है। लेकिन उसे उसी तारीख से लागू किया जाएगा। ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना नहीं है।

ऐसे में 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स DA में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जुलाई में इन्हें बढ़ी हुई सैलरी मिलने की संभावना है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार ने पिछले 3 किस्तों से DA में रोक लगा दी है। अब यह 1 जुलाई से लागू किए जाने की संभावना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...