मेरठ में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 27 संक्रमितों की जिंदगी

मेरठ रीजनमेरठ में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 27 संक्रमितों की जिंदगी

Date:


मेरठ में जानलेवा कोरोना ने छीन ली 27 संक्रमितों की जिंदगी

  • रविवार को मेरठ जिले में मिले 701 नये कोरोना संक्रमित
  • 1953 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया

मेरठ। कोरोना संक्रमण से प्रभावित मेरठ जनपद में कोरोना जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को जिले में 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी और आज जनपद में 701 नये मरीज मिले हैं। नये कोरोना संक्रमितों के मुकाबले आज 1953 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने से थोड़ी राहत मिली है।

रविवार को मेरठ जिले में 701 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65069 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 11769 हो गये हैं। आज 1953 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 52612 हो गया है। वहीं आज 27 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 688 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

मई के आखिर तक काम शुरू कर देगा मेरठ का पहला ऑक्सीजन प्लांट

जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी। हाल ही में मेरठ दौरे पर आये प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना प्राथमिकता पर कराने का निर्देश दिया था। अब दौराला शुगर मिल के सहयोग से दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मई अंत तक मेरठ का पहला आक्सीजन प्लांट शुरू करने का लक्ष्य है। दौराला सीएससी के अलावा मवाना सीएचसी, जिला महिला अस्पताल के साथ साथ खरखौदा, भावनपुर और सरूरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सांसद निधि से ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जा रही है। छह स्थानों पर ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित हो जाने के बाद अस्पतालों और मरीजों को ऑक्सीजन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...