उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना, 24 संक्रमितों की मौत

उत्तराखंडउत्तराखंड में जानलेवा कोरोना, 24 संक्रमितों की मौत

Date:


उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना, 24 संक्रमितों की मौत

  • सोमवार को राज्य में मिले 2160 नये कोरोना संक्रमित
  • देहरादून में सर्वाधिक 649 और हरिद्वार में 461 मरीज मिले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर लगाम लगाने के प्रयास नाकाम साबित होते दिख रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवे दिन राज्य में दो हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जानलेवा कोरोना ने आज 24 मरीजों की जिंदगी छीन ली। राज्य में अब तक 1892 कोरोना संक्रमित जान गंवा चुके हैं। राजधानी देहरादूून कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित चल रहा है और सोमवार को भी जिले में 649 नये कोरोना मरीज मिले। वहीं कुंभनगरी में आज 461 मरीज मिले हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में 649, हरिद्वार में 461, नैनीताल में 322, यूएसनगर में 224, टिहरी में 142, पौड़ी में 114, उत्तरकाशी में 89, अल्मोड़ा में 79, रुद्रप्रयाग में 32, चमोली में 22, चंपावत में 15, बागेश्वर में 7, पिथौरागढ में 4़ नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। राज्य में एक्टिव केस का आंकड़ा 18864 हो जाने से सरकार और प्रशासन चिंता में है। बढ़ते कोरोना मरीजों के साथ राज्य में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 90 हो गयी है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.75 प्रतिशत और रिकवरी रेट 81.54 प्रतिशत हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...