Site icon Buziness Bytes Hindi

दलितों पर जानलेवा हमला, रायफल और बंदूक से फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक घायल


दलितों पर जानलेवा हमला, रायफल और बंदूक से फायरिंग, आधा दर्जन से अधिक घायल

मथुरा। थाना मंगोर्रा क्षेत्र के अड्डा में विधान सभा चुनाव में लोकदल को वोट न डालने को लेकर दलितों पर हमले का मामला प्रकाश में आया है। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जमकर पथराव और असलाह लहराते लोग दिख रहे हैं। घायल थाने पहुंचे वहां से पुलिस ने उन्हें भगा दिया।

Read also: यूपी चुनावी दंगल 2022: किस पर होगा दलितों का वार, हर दल बेकरार

जानकारी के मुताबिक मंगोर्रा क्षेत्र के गांव अड्डा में लोकदल प्रत्याशी को वोट न डालने को लेकर जाति विशेष के लोगों के बीच विवाद हो गया। जाटव बस्ती में जाकर समाज के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। जमकर पथराव हुआ, रायफल, बंदूक से फायरिंग की गई। आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। खून से लथपथ घायल लोग मंगोर्रा थाने पहुंचे, पुलिस ने सुनवाई करने की जगह उन्हें वहां भगा दिया, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Exit mobile version