Site icon Buziness Bytes Hindi

उत्तर प्रदेश में खेत से मिला एक और दलित किशोरी का शव


उत्तर प्रदेश में खेत से मिला एक और दलित किशोरी का शव

लखनऊः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बृहस्पतिवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शौच को गयी थी किशोरी
पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारी पुर गाँव में दोपहर बाद हुई। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया की चौदह साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।

Exit mobile version