कैनबरा: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आगामी बिग बैश लीग 2020 टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डिविलियर्स की पत्नी तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। डिविलियर्स ने कहा है कि वह बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए उन्होंने बिग बैश लीग के इस सत्र से हटने का फैसला किया है।

