Site icon Buziness Bytes Hindi

डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत, टी-20 विश्व कप में कर सकते हैं धमाका


डिविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के दिए संकेत, टी-20 विश्व कप में कर सकते हैं धमाका

जोहान्सबर्ग: इस साल भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में प्रतिभागी टीमों के गेंदबाज़ों के लिए सिरदर्द बन सकता है 360 डिग्री वाला यह बल्लेबाज़। जी हाँ !आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी का जलवा बिखेर रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। क्रिक इंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि पिछले साल भी कोच मार्क बाउचर ने मेरी उपलब्धता के बारे में पूछा था।

उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत में टी 20 विश्व कप के लिए अपना रिटायरमेंट वापस लेने के लिए राज़ी हुआ था। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इस संबंध में उनकी मार्क बाउचर से कोई बात नहीं हुई लेकिन उनसे मुलाकात के बाद इस बारे में ज़रूर सोचा जायेगा । एबी डीविलियर्स ने कहा कि यह ज़रूर देखना होगा कि पिछले कई वर्षों से जो खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, कहीं उनके साथ कोई ज़्यादती न हो जाय.

Read also: Exclusive : रेमडेसिविर की काला बाज़ारी, इंजेक्शन की बढ़ी मांग, लोग परेशान

डीविलियर्स ने कि आईपीएल के बाद उनकी मार्क बाउचर से मिलने का कार्यक्रम तय, देखा है कि मेरी टीम में जगह बनती या नहीं।

Exit mobile version