Site icon Buziness Bytes Hindi

डीडीजी बोले, गलती हम से भी हो सकती है


डीडीजी बोले, गलती हम से भी हो सकती है

मुंबईक्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रही टीम के मुखिया एनसीबी के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह ने गुरुवार को कहा कि गलती हम से भी हो सकती ह।ै इस मामले में अगर कोई गलती हुई है तो उसे दुरुस्त करेंगे।

डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि एनसीबी की टीम ने 7 गवाहों को अपनी जांच में शामिल किया है। समीर वानखेडे को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने कहा कि कोई डिपार्टमेंट फुल प्रूफ नहीं होता। हम हर संभावना पर गौर कर रहे हैं। हमें सिस्टम को क्लीन करना है और कमियों को दुरुस्त किया जाएगा।

Read also: क्रूज ड्रग्स मामला : विशेष एनडीपीएस अदालत ने अन्य 7 आरोपियों को दी जमानत

ज्ञानेश्वर सिंह के अनुसार एसीबी की टीम द्वारा क्राइम सीन का दौरा कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेड़े पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले प्रभाकर सईल ने अनेक नाम उजागर किये थे।एनसीबी ने शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी और इस केस में प्रमुख चेहरा किरण गोसावी से अभी तक पूछताछ नहीं की है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इनके नाम भी लिस्ट में हैं और जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Read also: क्रूज ड्रग्स केस में रिहा होकर अपने घर मन्नत पहुंचे आर्यन खान (लीड-2)

एनसीबी की एसआईटी ने की आर्यन खान से पूछताछ

वहीं आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से एनसीबी की एसआईटी ने पूछताछ की है। सूत्रो के अनुसार आर्यन खान से पूछा गया की वह क्रूज पर कैसे पहुंचे थे। आर्यन खान के ड्रग्स डीलर्स के साथ संबंध और उनके दोस्तों द्वारा ड्रग्स लिये जाने के बारे में भी सवाल पूछे गये। बताया गया कि एसआईटी ने पूछताछ में यह जानने का प्रयास भी किया की क्या आर्यन खान या उनके परिवार से रिश्वत मांगी गयी थी।

Exit mobile version