पाकिस्तान ने मारी पलटी: दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर की मौजूदगी का किया खंडन

इंटरनेशनलपाकिस्तान ने मारी पलटी: दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर की मौजूदगी का किया...

Date:


पाकिस्तान ने मारी पलटी: दाऊद इब्राहिम, मसूद अजहर की मौजूदगी का किया खंडन

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने पहली बार कल (22 अगस्त) अपनी जमीन पर भारत में वांछित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की मौजूद होने की बात स्वीकार की थी मगर एक दिन बाद ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने दाऊद इब्राहिम के अलावा मसूद अजहर की भी पाकिस्तान में मौजूदगी से इनकार किया है। भारत और पाकिस्तानी में दाऊद इब्राहिम से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के जवाब में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में मौजूदगी का खंडन किया।

कल किया था स्वीकार
अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल’ (एफएटीएफ) की ‘संदिग्ध सूची’ से बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने शुक्रवार को 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए थे। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तानी अख़बार ने छापी थी खबर
सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द न्यूज’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नई सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...