Site icon Buziness Bytes Hindi

बेटी को सता रहा बाहुबली विधायक पिता के एनकाउंटर का डर


बेटी को सता रहा बाहुबली विधायक पिता के एनकाउंटर का डर

कोर्ट तक पिता को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाये आला अधिकारी – रीमा मिश्रा

भदोही: उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार करने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की और इस सफलता के बाद उत्तर प्रदेश भदोही पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को पुलिस कस्टडी में लिया गया गिरफ्तारी के बाद विजय मिश्रा को कोर्ट तक ले जाने से पहले उनकी बेटी रीमा मिश्रा ने पुलिस पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है।


उनकी बेटी का कहना है कि दुबे एनकाउंटर की तरह उनके विधायक पिता का भी पुलिस बीच रास्ते में फर्जी एनकाउंटर कर सकती है उन्होंने खुद को ब्राह्मण होने के नाते असुरक्षित बताया। रीमा का कहना है कि पुलिस रास्ते में कोई अनहोनी कर सकती है इसीलिए वह मध्य प्रदेश की पुलिस से यह मांग कर रही है की खुद एसएसपी उन्हें कोर्ट तक सुरक्षित लेकर जाएं कोर्ट तक विधायक विजय मिश्रा को सुरक्षित ले जाने की जिम्मेदारी जनपद के आला अधिकारियों को उठानी होगी।

रीमा ने कहाँ की अभी तक उन्हें इस बात की सूचना नहीं है की उनके पिता को कोण से प्रदेश की पुलिस कस्टडी में रखा गया है। बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद जिस तरीके से उनकी बेटी ने अपने पिता के फर्जी एनकाउंटर करने को लेकर बात कही है उसे राजनीति में एक और ब्राह्मण विवाद पैदा हो सकता है देश के ब्राह्मणों में लगातार यह धारणा पैदा हो रही है की उत्तर प्रदेश मैं जिस तरह ठाकुरों की सरकार है उसमें बरामद खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है

Exit mobile version