Site icon Buziness Bytes Hindi

Agra Suicide News: पति—पत्नी के साथ बेटी के शव फंदे पर लटके मिले,सामूहिक आत्महत्या की आशंका

आगरा। शहर में सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। नगर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्‍टर-10 स्थित घर में पति-पत्‍नी के साथ बेटी का शव फंदे से लटके मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस इसको सामूहिक आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतारकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें भावुक अंदाज में जान देने का कारण लिखा है। सुबह से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Read also: Mathura Suicide News: चाँदी कारोबारी ने पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या

सोनू शर्मा सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-10 के एक मकान में पहले फ्लोर पर परिवार के साथ रहता था। आज बुधवार सुबह परिवार वालों ने जाकर देखा तो कमरे में सोनू, उसकी पत्नी गीता और बेटी सृष्टि का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसे परिवार के मुखिया सोनू शर्मा ने लिखा है।

परिवार का मुखिया सोनू काफी समय से बेरोजगार था। सामूहिक रूप से आत्महत्या के उसके निर्णय पर पत्‍नी और बेटी ने सहमति सुसाइड नोट में जताई है। जबकि इस पूरे घटनाक्रम से डरे सहमे बेटे ने नीचे रहने वाले परिवार के अन्‍य लोगों को बताया कि उसके मम्मी-पापा और बहन ने जान दे दी। मृतक सोनू के पिता का ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी बनाने का कार्य करते हैं।

Read also: Property Dispute: पैतृक संपत्ति विवाद में मां की लाइसेंसी बंदूक से व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या

सोनू की मां ने बताया कि छह साल पहले बेटे का एक्सीडेंट हुआ था। उसके कंधे में चोट आ गई थी। उसके बाद से ही वह वजन नहीं उठा सकता था। इलाज के बाद ठीक तो हो गया था और पिता के साथ काम करने लगा था। लॉकडाउन में सोनू ने काम बंद कर दिया और घर में रहता था। काम पर नहीं जाने की वजह से बच्चों की पढ़ाई छूट गई थी। परिजन ही उसका खर्चा उठा रहे थे। इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है।

Exit mobile version