मेरठ में छाये काले बादल, दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी

उत्तर प्रदेशमेरठ में छाये काले बादल, दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी

Date:


मेरठ में छाये काले बादल, दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी

मेरठ: मौसम ने करवट बदली तो मेरठ और सहारनपुर मंडल में काले घने बादलों का घना अँधेरा छा गया वहीँ एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने से थमी हुई ज़िन्दगी और थम गयी

मेरठ, शामली,मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के कई इलाकों में हुई बारिश ने जहां एक ओर आम आदमी को गर्मी से राहत प्रदान की वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी। काफी देर तक ठंडी हवाओं का रुख जारी रहा।

सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को अपनी हेडलाइट को जलाना पड़ा। इस्लामनगर में तेज आंधी के साथ काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बेमौसम की इस बारिश से किसानों को हैरान करके रख दिया। गंगोह में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मेरठ में भी दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं शामली में भी तेज हवाओं के बारिश ने दस्‍तक दे दी थी।

वहीँ दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार की दोपहर अचानक बदले मौसम हर तरफ अंधियारा छा गया। देखते ही देखते दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी के साथ कई जगहों पर तेज बारिश भी देखने को मिली।

बताते चलें कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आज धूल भरी आंधी-अंधड़ चलने की चेतावनी पहले ही जारी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि अंधड़ की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। आंधी-अंधड़ के दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें और कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी बात कही गई थी।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, देश के उत्तरी इलाकों में सक्रिय हो रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसमी गतिविधियां अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिलेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...