सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, बोले- दलित-पिछड़े मिलकर बनाएंगे अखिलेश को सीएम

उत्तराखंडसपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, बोले- दलित-पिछड़े मिलकर बनाएंगे अखिलेश...

Date:


सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, बोले- दलित-पिछड़े मिलकर बनाएंगे अखिलेश को सीएम

लखनऊ। भाजपा सरकार के बागी मंत्री दारा सिंह चौहान भी आखिरकार सपा की साइकिल पर सवार हो गए। इस दौरान दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव को सामाजिक परिवर्तन का प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि उनके लोगों के लखनऊ के बाहर रोक दिया गया है। आज पूरे समाज के लोग सपा से साथ जुड़े हैं। बीजेपी ने साल 2017 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया लेकिन विकास कुछ लोगों का ही हुआ। अब प्रदेश का पिछड़ा और दलित समाज ठगने वाला नहीं है।

Read also: दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा, सपा के साथ जाएंगे!

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में किसानों को घर में सोना चाहिए, लेकिन जानवरों से रखवाली के लिए खेत में रात बितानी पड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि आज एक नहीं 28 संगठन के लोग इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। अगर कल चुनाव हो जाए तो उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को चीफ मिनिस्टर बना देगी। हमने 5 साल इंतजार किया। लेकिन जब आरक्षण से छेड़छाड़ करने की साजिश होने लगी तो हम विरोध में आए। संविधान से छेड़छाड़ करने की साजिश होने लगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पिछड़ों और दलितों की सरकार बनाएंगे। उन्होंने भी 85 तो हमारा है 15 में भी बंटवारा है का नारा दिया।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विजनरी नेता हैं। प्रदेश में आधे से ज्यादा आबादी पिछड़ों की है लेकिन उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेड़ और जानवरों की गिनती हो रही है, लेकिन पिछड़ा समाज के लोगों की गिनती नहीं हो रही। क्या उत्तर प्रदेश का पिछड़ा समाज इतना गया गुजरा है। जिस दिन सपा की सरकार बनने के बाद गिनती होगी उसकी उतनी हिस्सेदारी होगी।

Read also: समाजवादी-अंबेडकरवादी मिलकर सरकार बनाएंगे: अखिलेश यादव

पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से अभिमन्यु की सेना को रोकने के लिए महारथी लग गए थे वैसे ही अखिलेश यादव के रथ को रोकने के लिए 6 फाटक पर छह रथ लगाए गए लेकिन वह सबको तोड़ कर आगे निकल चुके हैं। सातवां फाटक तोड़कर वह विजय रथ को प्राप्त करेंगे। पिछड़ा समाज के लोगों की स्कॉलरशिप बंद करके उनको शिक्षा से वंचित करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी घर वापसी हो रही है। समाजवादी पार्टी उनका पुराना घर है। सभी दलित और पिछड़े समाज के लोग अब लामबंद हो गए हैं। यह तूफान और सुनामी है इसको कोई रोकने वाला नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...