दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा, सपा के साथ जाएंगे!

उत्तराखंडदारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा, सपा के साथ जाएंगे!

Date:


दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा, सपा के साथ जाएंगे!

लखनऊः स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद आज एक और मंत्री दारा सिंह ने भी बीजेपी से खुद को अलग कर लिया। दारा सिंह के इस्तीफे के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर एक फोटो शेयर की जिसमें दारा सिंह और अखिलेश साथ-साथ दिख रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर की पुष्टि

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सामाजिक न्याय’के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है! सबको सम्मान ~ सबको स्थान!

Read also: स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा से जाना दुखद : सहयोगी अपना दल ने भाजपा को दी नसीहत

दलितों को कुछ नहीं मिला-दारा सिंह

दारा सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कहा, लोग मलाई खा रहे,दलितों को कुछ नहीं मिला। मेरी बातों को अनसुना किया गया। दारा सिंह ने आगे कहा पिछड़ों, वंचितों को 5 साल में न्याय नहीं मिला। हाईकमान ने भी मेरी बात अनसुनी की। जो मेरा समाज कहेगा मैं वैसा करूंगा। पांच साल तक मैं गुहार लगाता रहा, पर मेरी नहीं सुनी गई।

बसपा छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

दारा सिंह चौहान बसपा के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं। वह बसपा से मऊ की घोसी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। मायावती ने उनको सदन में नेता भी बनाया था। 2017 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले उन्होंने बसपा को अलविदा कह दिया था और भाजपा का दामन थाम लिया था।

Read also: सपा विधायक हरिओम यादव, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भाजपा में शामिल

मऊ की मधुबन सीट से हैं विधायक

दारा सिंह चौहान को भाजपा ने मऊ की मधुबन सीट से टिकट दिया था। जहां पर उन्होंने बसपा के उमेश चंद्र पांडेय को मात दी थी। उमेश चंद्र पांडेय भी फिलहाल सपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में मधुबन सीट पर लड़ाई फिलहाल दिलचस्प हो गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...