Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या में रामलला के दर्शन करना चाहते हैं दानिश कनेरिया


अयोध्या में रामलला के दर्शन करना चाहते हैं दानिश कनेरिया

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह जरूर अयोध्या आएंगे और राम लला के दर्शन करेंगे. कनेरिया ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वह एक हिंदू हैं और भगवान राम के भक्त हैं.

ट्वीट में जताई ईच्छा
पाकिस्तानी टीम पर हिंदू होने की वजह से भेदभाव का आरोप लगाने वाले कनेरिया ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘हमारे लिए, यह एक धार्मिक स्थान है और अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं निश्चित रूप से अयोध्या आना चाहूंगा. मैं एक समर्पित हिंदू हूं और मैं हमेशा भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं.’

टीम में झेला भेदभाव
39 वर्षीय कनेरिया उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया था कि इस गेंदबाज के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर अच्छा बर्ताव नहीं करते थे. अख्तर ने दावा किया था कि कनेरिया के हिंदू होने की वजह से उनके साथ कुछ क्रिकेटर खाना नहीं खाते थे. शोएब के इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था. हालांकि, किसी ने उन क्रिकेटरों के नाम नहीं लिए. कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले. उनके नाम टेस्ट में 261 और वनडे इंटरनैशनल में कुल 15 विकेट हैं.

Exit mobile version