Site icon Buziness Bytes Hindi

खतरनाक एक्शन करना पड़ा भारी, विद्युत जामवाल पुलिस हिरासत में!

vidyut jamwal

अपनी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करने वाले बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को लेकर एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक, एक्शन एक्टर को शनिवार को मुंबई रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. विद्युत जामवाल पर अपनी फिल्मों में जोखिम भरे एक्शन करने का आरोप लगा है।

एक तस्वीर जिसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बांद्रा कार्यालय की बताया जा रहा है, इस तस्वीर में आने वाली एक्शन पैक्ड फिल्म Crakk के हीरो विद्युत जामवाल को पुलिस स्टेशन में बैठा देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि विद्युत जामवाल को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट सीन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था हालाँकि आधिकारिक रूप से अभी तक इस आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई है। वेबसाइट के मुताबिक RPF ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित है।

बता दें कि हाल ही में शुक्रवार को विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म ‘क्रैक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें वह खतरनाक एक्शन सीक्वेंस करते नजर आए थे। विद्युत जामवाल की पहचान बॉलीवुड में खतरनाक स्टंट करने वाले अभिनेता के रूप में जानी जाती है. एक्शन ही इस एक्टर का USP है. वैसे ये खबर एक गॉसिप भी हो सकती है.

Exit mobile version