Site icon Buziness Bytes Hindi

Israel Hamas War: गाजा में भुखमरी का खतरा, इस्राइल ने ईंधन आपूर्ति को दी मंजूरी

t1801 12

Israel Hamas War: Israel Hamas War के बीच गाजा में संकट गहराया है, गाजा में भुखमरी का खतरा है। इसी बीच इस्राइल ने गाजा में ईंधन आपूर्ति को मंजूरी दी है। इस्राइली सेना और हमास आतंकियों के बीच युद्ध जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि गाजा में भुखमरी के हालात हैं। दूसरा सुरक्षित मार्ग एकमात्र उम्मीद होगा। ईंधन कमी और संचार बंद होने के कारण गाजा के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता आपूर्ति रुक गई। संकट गहराने से भुखमरी और आवासहीन फलस्तीनियों के सामने चुनौती खड़ी है। उधर, इस्राइली सेना ने हमास के आतंकियों पर और तेजी से आक्रमण किया है।

अमेरिका और मिस्र कर रहे हैं निगरानी

इस बीच, इस्राइल युद्ध कैबिनेट ने गाजा में संकट को देखते हुए ईंधन आपूर्ति के लिए मंजूरी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद दो ईंधन टैंकरों ने राफा क्रॉसिंग से गाजा में प्रवेश किया है। अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) द्वारा कुल 60,000 लीटर डीजल ले जाने की व्यवस्था की है। इस्राइली सेना प्रवक्ता डैनियल हैगारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के उपयोग के लिए ईंधन आपूर्ति मंजूरी की है। ईंधन दक्षिणी गाजा पट्टी को पानी आपूर्ति करने वाली सुविधाओं के लिए मदद करेगा। इनकी निगरानी अमेरिका और मिस्र कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के मध्य पूर्व क्षेत्रीय प्रवक्ता अबीर एतेफा ने कहा गाजा को हर दिन अपनी जरूरी खाद्य आपूर्ति का सिर्फ 10 प्रतिशत मिल रहा है। गाजा पट्टी और मिस्र के बीच राफा सीमा पर विस्थापितों के एक ग्रुपों पर इस्राइली हमला हुआ। जिसमें 10 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। अल-जजीरा ने कहा कि हमले में 9 लोग मारें गए हैं व कई घायल हुए हैं। इस्राइल ने कहा कि उसके सैनिकों को गाजा के अल शिफा अस्पताल में हमास द्वारा उपयोग की जाने वाली एक सुरंग मिली है। उसने कहा कि हमास ने हथियार, गोला-बारूद जमा कर शिफा जैसे अस्पतालों के नीचे सुरंगों के एक नेटवर्क में बंधकों को रखा हुआ है।

बंधक रिहाई समझौते पर चर्चा

हमास व इस्राइल बंधकों की रिहाई के लिए समझौते पर पहुंचने के उद्देश्य से प्रारंभिक चर्चा की तैयारी में हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने एक अरब राजनयिक के हवाले से कहा कि प्रस्तावित समझौता विशेष रूप से गाजा में हमास द्वारा वर्तमान में रखे 240 बंधकों में लगभग 50 महिलाओं व बच्चों की संभावित रिहाई पर केंद्रित है। इसमें 3 से 5 दिनों के युद्धविराम, मानवीय मदद वृद्धि और इस्राइली जेलों में बंद महिलाओं-बच्चों की रिहाई शामिल है।

जेनिन में फलस्तीनी आतंकी मरे

इस्राइली रक्षा बलों ने कहा कि जेनिन में रात भर आतंकविरोधी छापों के दौरान पांच फलस्तीनी आतंकवादी मारे गए हैं। छापे के दौरान यहूदिया और सामरिया के आसपास कुल 21 फलस्तीनियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से छह हमास से जुड़े थे।

मौतों को कम करने में सफल नहीं रहा इस्राइल

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई में वो लोगों को नुकसान से बचाने के हरसंभव प्रयास में है। यहां तक कि भागने की चेतावनी के पर्चे तक बंटवाए। लेकिन हताहतों की संख्या को कम करने के प्रयास सफल नहीं रहे हैं। इसके लिए हमास पूरी तरह से जिम्मेदार है।

Exit mobile version