Site icon Buziness Bytes Hindi

दलित ही बने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री: हरीश रावत


दलित ही बने उत्तराखंड का मुख्यमंत्री: हरीश रावत

कहा, हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेंगे

देहरादून। गोबर से कंडे बनाने वाली महिला के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने उत्तर भारत में इतिहास रचा है। मैं भगवान और मां गंगा से प्रार्थना करता हूं कि जीते जी मुझे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर एक दलित के बेटे को देखने का अवसर मिले।

यह कहना है उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी हरीश रावत जो पंजाब में एक दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाये जाने की बात कहते हुए भावुक हो गये। कांग्रेस की ओर से हरिद्वार जिले के लक्सर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी जब अपने गरीब परिवार के बारे में पत्रकारों को बता रहे थे तो उनका संघर्षपूर्ण जीवन जानकर हम सभी की आंखों में आंसू आ गये।

Read also: भाजपा के बागी हमारे संपर्क में, लेकिन कांग्रेस जल्दी में नहीं : हरीश रावत

हरीश रावत ने दलित परिवार के बेटे को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह परिवर्तनकारी कदम उठा कर इतिहास रचा है। अब वह भगवान और मां गंगा से प्रार्थना कर रहे हैं कि उत्तराखंड के सीएम पद पर भी दलित नेता ही दिखे। कांग्रेस इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये हरसंभव प्रयास करेगी। पंजाब में पेश की गयी नजीर को उत्तराखंड में भी दोहराया जायेगा।

पंजाब कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी रावत का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है। चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद सामने आ रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से कांग्रेस को दलित वोट बैंक अपनी ओर आता दिख रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दलित नेताओं को और अधिक जिम्मेदारी सौंपी जाये तो आश्चर्य नहीं होगा।

Read also: पंजाब में विवाद बढ़ने के बाद हरीश रावत अमरिंदर के पास पहुंचे

Exit mobile version